खतौली। गांव कैलावडा कलां निवासी किसान के केसीसी से 4.30 लाख रुपये का लोन करा लिया गया। तहसील से अमीन के पहुंचने पर किसान को जानकारी मिली। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता बैंक शाखा में धरना देकर बैठ गए।
गांव कैलावडा कलां निवासी बलधारी ने बताया कि उसने केसीसी से वर्ष 2020 में कैनरा बैंक शाखा से 4.20 लाख रुपये का लोन कराया था। पिछले दिनों तहसील से अमीन उनके घर पहुंचा तथा बताया कि उस पर 4.50 लाख रुपये का लोन है।
लोन का पैसा जमा करा दो। लोन की इतनी रकम सुनकर उसके पैर तले की जमीन खिसक गई। किसान ने बताया कि उसने तो 4.20 लाख रुपये का लोन कराया था। किसान बैंक शाखा पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसने दो बार लोन लिया है।
किसान ने बताया कि उसके साथ दलालों ने धोखा किया है। इस मामले को लेकर भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता बैंक शाखा पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि जब तक किसान की समस्या का समाधान नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा।
धरने पर ब्लाक अध्यक्ष सुमित दाहौड, मेरठ जिलाध्यक्ष कालू प्रधान, सुशील, फारुक, शादाब, अक्षय, नीरज राठी, मंजीत धामा, अशोक राठी, हिमांशु राठी, प्रदीप राठी, विक्रांत राठी मौजूद रहे। बैंक शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस मामले को उनको कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर जांच की जाएगी।