फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की कृषि भूमि पर फर्जी कागजात से ले लिया लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांव दतियाना स्थित कृषि भूमि पर तीन लोगों ने फर्जी कागजात के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराकर तीन लाख रुपये का लोन करा लिया। पीड़ित किसान ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

तितावी क्षेत्र के गांव ढिंढावली निवासी किसान अग्निवेश सिंह ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह काफी समय से गुरुग्राम में रहकर नौकरी करता है। उसकी संयुक्त कृषि भूमि गांव दतियाना में है। पीड़ित के अनुसार, 23 अक्तूबर 2019 को उसे पता चला कि तीन लोगों ने उसकी जमीन पर फर्जी कागजात के जरिये कोर्ट रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड जारी कराकर तीन लाख रुपये का लोन करा लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर एक नवंबर 2019 को अग्निवेश गुरुग्राम से शहर आया और शाखा प्रबंधक से मिलकर पूरी जानकारी ली। इस पर पता चला कि फर्जी कागजात पेश करने वालों में प्रवीण पुत्र रणधीर सिंह निवासी गांव पचेंडा खुर्द, अशोक पुत्र रतनसिंह निवासी नई मंडी और सुनील कुमार पुत्र सुखबीर सिंह निवासी पचेंडा खुर्द शामिल हैं। पीड़ित ने उक्त तीनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें