कलक्ट्रेट में धरना देतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला उपाध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में मल्हूपुरा की महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पीएम और सीएम को भेजे गए ज्ञापन में महिलाओं का ऋण माफ कराने की मांग रखी गई।
डीएम डीके सिंह के माध्यम से सीएम अखिलेश यादव और पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि नोट बंदी के कारण लाइन में लगे जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को जांच कर 15 लाख का मुआवजा दिलाया जाए। फाइनेंशियल बैंक जनलक्ष्मी से ऋण लेने वाली महिलाएं 70 प्रतिशत ऋण जमा कर चुकी हैं, उनका बाकी पैसा माफ किया जाए।
गन्ने का भाव 400 रुपये कुंतल किया जाए। किसानों को दैवीय आपदा में मिलने वाली राहत राशि बढ़ाई जाए। कुल दस मांगें रखी गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजीव तोमर, जमीर अहमद, योगेंद्र राठी, महताब नबी, सरताज सिद्दीकी, आरिफ हसन, अखिलेश, पंकज ग्रेड, राजवीर सिंह, रामवीर गौतम, हाफिज खलील, जीशान, तौहीद, फरजाना आदि मौजूद रहे।