फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ऋण मेले में 110 किसानों को ऋण वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान ऋण मेले में 110 किसानों को ऋण वितरित
विज्ञापन

जानसठ। एसबीआई शाखा में आयोजित किसान ऋण मेले में उपमहाप्रबंधक सुनील पांडे द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मेले में 110 पात्र पाए गए किसानों को ऋण वितरित किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक में किसान मेले का आयोजन देश के वित्तीय समावेशन माइक्रो मार्केट विभाग द्वारा किया गया। मेले में एसबीआई शाखा के प्रधान कार्यालय के उपमहाप्रबंधक विक्रय सुनील पांडे द्वारा किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी संत कुमार व एबीएसए दिनेश कुमार ने किसानों को बैंक से ऋण लेकर उससे अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। मेले में जानसठ शाखा प्रबंधक अमित अग्रवाल द्वारा बताया गया कि किसान मेले में ऋण के लिए किसानों के 360 आवेदन प्राप्त हुए हैं। दिल्ली में 110 किसानों को ऋण वितरित किए गए हैं, जिनमें से किसानों को 102 केसीसी तथा 8 किसानों को पशुपालन व स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण वितरित किए गए हैं। ऋण मेले में मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय प्रबंधक दिग्विजय शर्मा मुख्य प्रबंधक क्रेडिट सुनील जैन जिला विक्रय केंद्र के मुख्य प्रबंधक मुकेश गुप्ता व सुंदर लाल मित्तल द्वारा किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के दिन की जानकारी दी गई। मेले का संचालन पृथ्वीराज द्वारा किया गया। मेले में राकेश कंसल, योगेश गुप्ता, जगदीश प्रसाद, एसके सिंह, दीपक गर्ग, रामवीर सिंह, सिद्धार्थ कुकरेजा, नीरज कुमार आदि शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें