फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मकान मालिक का पुत्र व राज मिस्त्री दबे

Fri, 04 Jul 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा में दीवार गिरने से निर्माणाधीन लिंटर गिर गया। हादसे में मकान मालिक का पुत्र एवं लेंटर डाल रहा राज मिस्त्री मलबे में दबने से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में मेरठ अस्पताल भेजा गया है।


गांव हुसैनाबाद भनवाड़ा निवासी फिरोज ने बताया कि वह अपने मकान पर लिंटर डलवा रहा था। करीब 4 हजार फुट लेंटर डाला जाना था। गांव का ही राज मिस्त्री जीशान लिंटर डाल रहा था। लिंटर डालने का काम लगभग समाप्त होने ही वाला था, कि तभी मकान के एक ओर की दीवार भरभरा कर गिर गई। इससे पूरे लिंटर सहित बल्ली व सेटरिंग का सामान धड़ाम से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


हादसे के समय उसका पुत्र नदीम व राज मिस्त्री जीशान के साथ कुछ अन्य मजदूर भी लिंटर पर मौजूद थे। जो लोग नीचे आ गिरे। हादसे में मकान मालिक फिरोज का पुत्र नदीम (28) और राज मिस्त्री जीशान (27) मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य मजदूरों ने इधर-उधर कूदकर जान बचाई।
वहां मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्क़त के बाद मलवे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए बुढ़ाना सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने दोनों घायलों को नाजुक स्थिति में मेरठ अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

मकान मालिक फिरोज ने बताया कि दोनों घायलों का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर हैं।

पांच पिलर होने के बावजूद भी गिरी दीवार

फिरोज ने बताया कि उसका सेटरिंग का काम है। इस निर्माणाधीन मकान में टाई बीम के अतिरिक्त 60 फुट लंबी दीवार में पांच पिलर भी भरे गए थे। फिर भी अचानक दीवार गिर गई। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें