फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से जनजीवन प्रभावित

Mon, 06 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
strom - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार देर रात को जिले में आंधी से जनजीवन प्रभावित हो गया। शहर समेत जिले के कस्बों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के साथ शहर में हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। उधर, खतौली, चरथावल, पुरकाजी, छपार आदि में बारिश हुई। पुरकाजी में बारिश के साथ ओले भी पड़े। तेज हवा के कारण आम की फसल को नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार को दिन में काफी तेज उमस भरी गर्मी रही। शाम को आसमान में घटाएं दिखाई दी। देर रात्रि को तेज धूल भरी आंधी आई। आंधी से तुरंत ही शहर की आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर धूल के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राहगीर यहां वहां रुक गए।

काफी देर बाद शहर में हल्की बारिश हुई तो लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की। उधर, जिले के कसबो में आंधी के साथ बारिश भी हुई। खतौली, मंसूरपुर, चरथावल, भोपा, पुरकाजी, छपार आदि कस्बो में बारिश होने से लोगों ने गर्मी से राहत पाई। पुरकाजी में बारिश के दौरान कुछ देर ओलावृष्टि भी हुई। आंधी में बिजली के चले जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें