फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के कारण ठहरी जिंदगी

विज्ञापन
सर्दी व कडाके की ठंड के चलते ऊनी कपडों की मांग बढी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं के कारण ठहरी जिंदगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार लुढ़कता पारा और बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। जिले में बुधवार को न्यूनतम पारा पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सर्दी के कारण किसानों ने भी खेत में जाने से परहेज किया। शहर में जगह-जगह हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए। शीतलहर के चलने से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। घरों से लोग बाहर नहीं निकले। बाजारों में ग्राहकों के नहीं होने से दुकानदार अलाव पर हाथ तापकर सर्दी से बचने का प्रयास करते नजर आए। दोपहर बाद कुछ समय के लिए सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन सर्द हवाओं के चलती ठंड से राहत नहीं मिल सकी। खतौली में भी बाजार सुनसान पड़ा रहा। शाहपुर और छपार में भी दिनभर कस्बे के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते नजर आए। नगर पंचायत द्वारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए कस्बे में विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए हाईवे समेत कई स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है। जबरदस्त ठंड के चलते ग्रामीणों ने बुधवार को खेतों में जाने से भी परहेज किया।
विज्ञापन

हृदयरोगी व अस्थमा के मरीज न निकलें बाहर
खतौली सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश उपाध्याय का कहना है कि इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है, जिससे हृदयरोगियों व अस्थमा के मरीजों को बचने की जरूरत है। यह मौसम हृदयरोगियों और श्वांस व दमे के मरीजों के साथ ही छोटे बच्चों के लिए भी घातक है। ऐसे लोगों के लिए इस तरह की ठंड से हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ जाता है। ठंड से बचने के लिए लगातार गर्म पानी पीते रहना चाहिए।

शीतलहर व कडाके की ठंड में ऊनी कपडों में जाती युवतियां।।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें