फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी कीमती है इस बात को सभी को समझना होगा: नौमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों से महामारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन पर अमल करने की अपील की है।
विज्ञापन

मोहतमिम ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से मिल रही खबरें डराने वाली हैं। लगातार संक्रमितों व इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। इसलिए बेहद जरूरी है कि इसकी रोकथाम के लिए जो भी तरीके हैं, उन्हें इख्तियार किया जाए। मौलाना नोमानी ने कहा कि जिंदगी बेहद कीमती है, इस बात को समझना होगा और इसे बचाने के लिए अपने जज्बातों की कुर्बानी भी देनी होगी। उन्होंने कहा कि भीड़ से बचने और मास्क लगाने से महामारी से बचा जा सकता है। इसलिए सबकी जिम्मेदारी है कि हम कोविड गाइड लाइन का सख्ती के साथ पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इबादत करते वक्त इसका ध्यान रखना होगा। इबादतगाहों में सिर्फ उतनी ही संख्या में लोग जाएं, जितनी संख्या की स्थानीय प्रशासन द्वारा इजाजत दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हम सबकी हिफाजत को ध्यान में रखते हुए रात्रि लॉकडाउन की घोषणा की है, इसका उल्लंघन किसी कीमत पर नहीं किया जाए। ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें