फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानलेवा हमले में पिता-पुत्र समेत चार दोषियों को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में सरसों की कटाई को लेकर 16 साल पहले किए गए जानलेवा हमले में पिता-पुत्र समेत चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। विशेष न्यायालय एससी/एसटी एक्ट के पीठासीन अधिकारी डॉ. विजय कुमार ने फैसला सुनाया। वीडियो कांफ्रेंसिंग से मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

हुसैनपुर गांव के वादी विजयपाल ने 27 मार्च 2010 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वादी ने कहा था कि खादर की जमीन पर सरसों की कटाई को उनका पुलिस की मौजूदगी में पहले रामराज थाने में फैसला हो गया था। इसके बाद परिवार के सदस्यों सरसों की कटाई करने पहुंचे लेकिन हमलावरों ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और फायरिंग की।
वादी के भाई विक्रम के पेट में गोली लगी थी, इसके अलावा परिवार की महिला सविता, बृजेश, सुकांता और कविता पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था।
वादी ने हुसैनपुर के ही रामवतार, उसके बेटे प्रदीप के अलावा कुंवरपाल, सूरजमल और बिजनौर के फैजीपुर निवासी जनेश्वर के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ट्रायल के दौरान सूरजमल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 15 मई 2010 को आरोपपत्र दाखिल किया था। सोमवार को आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ था। सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी आशीष त्यागी ने बताया कि शनिवार को पिता-पुत्र समेत चारों दोषियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सजा सुनाई गई।
-
थाने में समझौता, खादर में कर दी गई थी फायरिंग
घायल विक्रम ने हंसावाला में सरसों की फसल बो रखी है। इसी के पास रामवतार पक्ष की भी जमीन है। फसल कटाई को लेकर विवाद हुआ। 27 मार्च 2010 को तत्कालीन एसओ रामराज कमल सिंह, लेखपाल अनिल की मौजूदगी में तय हुआ था कि सरसों की फसल को विक्रम ने बोया है, इसलिए वही काटेगा। दोषी रामवतार ने थाने में इस फैसले को स्वीकार किया। इसी सहमति के आधार पर अगले दिन विक्रम अपने परिवार के सदस्यों के साथ खेत में पहुंचा और यहां पर सुबह आठ बजे दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया था, जिसमें विक्रम के अलावा परिवार की महिलाएं घायल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें