फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव में शामिल लोगों के लाइसेंसी हथियार होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उपद्रव में शामिल लोगों के लाइसेंसी हथियार होंगे निरस्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन उपद्रव में शामिल रहे लोगों के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई कर रहा है। 20 दिसंबर के उपद्रव में शामिल होने वाले चार लोगों के हथियारों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए सिविल लाईन और कोतवाली पुलिस ने डीएम को अपनी रिपोर्ट भेजी है। लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया में डीएम के यहां इन लोगों की सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

सीएए के विरोध में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में शहर में एक युवक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। वाहनों और दुकानों में आग लगाई गई। पुलिस पर भी हमला हुआ, घायलों में पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने उपद्रवियों से ही वसूली को लेकर कार्रवाई की। सिविल लाईन थाना क्षेत्र के 53 उपद्रवियों से वसूली के आदेश एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने किए हैं। पुलिस ने चार ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया है, जिनके पास लाइसेंस हैं और वह उपद्रव में शामिल रहे। इनके पिस्टल, रायफल और बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएम को रिपोर्ट दी गई है। ऐसे तीन लोग सिविल लाईन थाने के हैं और एक शहर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद मामला डीएम सेल्वा कुामरी जे के न्यायालय में चल रहा है। डीएम ने आरोपियों के पक्ष की सुनवाई भी की है। मामला अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें