फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे कंपनी नामित करने के लिए शासन को भेजी चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वे कंपनी नामित करने के लिए शासन को भेजी चिट्ठी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने वाली स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट कंपनी के डिबार किए जाने के बाद लाभार्थियों के सामने मुश्किलें हैं। प्रशासन ने समस्या को देखते हुए शासन को पत्र लिखकर नई कंपनी को नामित करने का प्रस्ताव रखा है। किस्त नहीं मिलने से लोगों के मकान अधूरे हैं और रात खुले में गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शासन को सर्वे कंपनी नामित करने के लिए पत्र लिखा गया है। पुरानी कंपनी डिबार होने की वजह से लाभार्थियों को किस्त नहीं भेजी जा सकी है। जिला विकास नगरीय अभिकरण (डूडा) के प्रभारी परियोजना निदेशक संजीव सैनी ने बताया कि कंपनी पर कार्रवाई के बाद लोगों की समस्या को देखते हुए शासन को पत्र भेजा गया है। शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही होगी।
डूडा ने रोक ली थी लाभार्थियों की किस्त
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के सर्वे के लिए अधिकृत की गई स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट डिबार किए जाने के बाद 17 सौ आवासों की किस्त डूडा की ओर से रोक दी गई थी। स्पेस कंबाइन कंसल्टेंट मुजफ्फरनगर और शामली जिले सर्वे का कार्य कर रही थी। दोनों जिलों में अब तक 33 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में योजना की स्थिति
किस्त लाभार्थी
प्रथम 16902
द्वितीय 15110
तृतीय 11776
मकान ढहाकर मजबूर हो गए लोग
प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे पर कई बार सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नियमानुसार लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा पहली किस्त के बाद मकान ढहाने वाले लोगों को अब खुले में रात बिताने को मजबूर है।
विज्ञापन

लाभार्थियों को नहीं होने देंगे परेशानी
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि लाभार्थियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जिनकी किस्त लटकी है, उनका समाधान कराया जाएगा। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें