फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पेड़ पर दिखाई दिया तेंदुआ, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना। पेड़ पर बैठे दिखाई दिए तेंदुए का वीडियो वायरल हुआ है। इससे दुर्गनपुर, राजपुर व छाजपुर गांव में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हो पाई कि वीडियो कब और कहां का है। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर इस बारे में जानकारी ली। वन विभाग की टीम को वायरल वीडियो के बारे में पुख्ता सबूत नहीं मिले।
पेड़ पर बैठे दिखाई दिए तेंदुए का बृहस्पतिवार को वीडियो वायरल होने से तहसील क्षेत्र के गांव राजपुर-छाजपुर, दुर्गनपुर, हरियाखेडा, बिराल व कमरूद्दीन नगर के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो व ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार के निर्देशन में वन रक्षक सुरेंद्र पाल अपनी टीम के साथ राजपुर-छाजपुर पहुंचे। उन्होंने वायरल वीडियो के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टीम को वायरल वीडियो के बारे में पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो सीमावर्ती क्षेत्र शामली अथवा बागपत जनपद का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले इस क्षेत्र में वन विभाग ने सीसीटीवी कैमरे लगाकर तेंदुआ परिवार की खोज की थी। उस दौरान तेंदुआ परिवार वहां से अन्य स्थान पर चले जाने के संकेत मिले थे। किसी भी ग्रामीण ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है। इस मौके पर वन रक्षक सुरेंद्र पाल के साथ नरेंद्र, राजेश व क्षेत्रीय चौकीदार हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें