फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बावजूद नहीं लौटे लेखपाल

विज्ञापन
खतौली तहसील में लेखपालों का काम करने वाले अन्य विभागों के कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। लेखपाल संघ की हड़ताल होने पर एसडीएम अजय कुमार की ओर से 29 लेखपालों को तीन दिन के भीतर काम पर वापस लौटने का नोटिस भेजा गया। नोटिस के बावजूद लेखपाल काम पर वापस नहीं लौटे। जिलाधिकारी के आदेश पर लेखपालों के काम को पूरा करने के लिए अन्य विभागों से करीब 70 कर्मचारियों को तहसील में लगाया गया है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ की 11 दिसंबर से प्रदेश व्यापी हड़ताल चल रही है। हड़ताल को लेकर तहसीलों का काम प्रभावित हो गया था। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे के आदेश पर खतौली तहसील के अध्यक्ष श्रवण कुमार, मंत्री चंद्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद एसडीएम अजय कुमार की ओर से तहसील के 29 लेखपालों को तीन दिन के भीतर काम पर लौटने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस को दिए दो दिन का समय बीत चुका है, इसके बावजूद भी लेखपाल तहसील में वापस नहीं लौटे हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर तहसील में लेखपालों का काम करने की जिम्मेदारी अन्य विभागों के 70 कर्मचारियों को सौंपी है। अन्य विभागों के कर्मचारी लेखपालों का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें