फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के विकास में अड़ंगा लगा रहे नेता : चेयरपर्सन

Sun, 03 Feb 2019 11:58 PM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता शहर के विकास में अड़ंगा लगा रहे हैं। 14वें वित्त के जो प्रस्ताव उन्होंने दिए थे, उन्हें बदलवा दिया गया। अब उन प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। चेयरपर्सन ने कहा कि वह किसी दबाव के आगे नहीं झुकने वाली। रविवार को जानसठ रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि वह मालवीय चौक का विकास करा रही हैं, लेकिन सत्ताधारी दल के एक नेता ने अपनी विज्ञापन एजेंसी से होर्डिंग्स लगवा दिए।
विज्ञापन


शहर का कोई चौराहा नहीं छोड़ा जहां पर विज्ञापन होर्डिंग्स न लगाए गए हों। उनकी कार्यशैली विकास कार्यों के खिलाफ है। चेयरपर्सन ने कहा कि सांसद और विधायक निधि से मिलने वाली धनराशि से शहर का विकास कराना चाहिए, लेकिन सत्ताधारी नेता नगर पालिका की 14वें वित्त की राशि पर नजर लगाए हैं। कहा कि उन्होंने सभी वार्डों के समान विकास और जरूरत के हिसाब से 14वें वित्त की साढ़े आठ करोड़ की धनराशि से कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए थे, लेकिन उन्हें सत्ताधारी नेता ने बदलवा दिया।

अब उन प्रस्तावों पर हस्ताक्षर कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं। कुछ लोग बार-बार गलत शिकायतें कर परेशान कर रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका अधिनियम के तहत ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ईओ के वित्तीय अधिकारी दिए थे। जो भुगतान हुआ वह भी नियमानुसार हुआ है। उन्होंने मंडलायुक्त से मिलकर पूरे मामले से अवगत करा दिया है। इस मौके पर सभासद अरविंद धनगर, आबिद अली, सलेकचंद, पवन कुमार, मनोज शर्मा, मोहम्मद याकूब, राजकुमार, नौशाद, सचिन, नरेश, अन्नू आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें