फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश चौक पर प्रदर्शन

Thu, 11 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ता सड़कों पर उतर आए। वकीलों ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर प्रकाश चौक पर जाम लगाया और धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जिला बार संघ और सिविल बार संघ के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर कचहरी परिसर में एकत्र हुए। पूर्वाह्न 11 बजे सभी अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए जुलूस के रूप में प्रकाश चौक पहुंचे और जाम लगा दिया। जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह और सिविल बार संघ अध्यक्ष सुनील कुमार गर्ग ने कहा कि पश्चिमी उप्र की जनता अधिवक्ताओं की अगुवाई में विगत 35 साल से पश्चिमी उप्र में कहीं भी उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित कराना चाहती है, जिससे पश्चिमी उप्र की जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सके।

महासचिव जितेंद्र कुमार और बिजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि पउप्र में हाईकोर्ट की बेंच सस्ते एवं सुलभ न्याय के लिए जरुरी है। मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार मलिक, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, यशपाल सिंह राठौर, नरेशचंद्र त्यागी, भारतवीर अहलावत, राजपाल सिंह चाहल मानवेंद्र कुमार जैन, रणवीर सिंह, जयप्रकाश आजाद, ओम सिंह तोमर, ओंकार सिंह तोमर, अजय पुंडीर, धर्मेंद्र बालियान, सुधीर बालियान ने विचार रखे।
विज्ञापन

 
प्रवीण कुमार, ब्रजभूषण त्यागी, अश्वनी शर्मा, प्रेमदत्त त्यागी, सुभाषचंद्र सैनी, चंद्रवीर सिंह, सहदेव त्यागी, अमित, हिमांशु बिष्ट, महबूब आलम, नेपाल सिंह, ब्रजपाल डबास, ठाकुर प्रणजय चौहान, विभोर पुंडीर आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें