फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों-दस्तावेज लेखकों में ठनी

Sun, 20 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Ruckus - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। तहसील में अधिवक्ताओं ने एक दस्तावेज लेखक की सीट के तंबू उखाड़ दिए। वकीलों का गुस्सा भांपकर दस्तावेज लेखकों ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष व महासचिव को लिखित में खेद प्रकट करने का पत्र भेजा। खेद पत्र पढ़कर वकीलों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

  नवीन तहसील में सरकार की ओर से वकीलों के बैठने को पक्के चैंबर बनाकर दिए थे। बाकी बचे वकील बिना सीट के बार एसोसिएशन के कैंपस में खुले में ही तंबू लगाकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। दस्तावेज लेखक भी तंबू लगाकर वकीलों के बीच में ही लेखन का कार्य करते चले आ रहे हैं।   शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री की मांग को लेकर मंडी स्थल में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय की तालाबंदी कर धरना देकर रजिस्ट्रार व कर्मचारियों को बंधक बनाया था। सीट की जगह आवंटित नहीं होने को लेकर दस्तावेज लेखकों ने वकीलों का साथ नहीं दिया था। इतना ही विरोध के चलते शुक्रवार को दस्तावेज लेखक रजिस्ट्री करने को सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंच गए, जहां पर रजिस्ट्री करने को लेकर वकीलों और दस्तावेज लेखकों के बीच नोकझोंक हो गई थी।
विज्ञापन
  दस्तावेज लेखकों की इस हरकत को लेकर वकीलों में आक्रोश था। शनिवार को अधिवक्ताओं ने नवीन तहसील में बार एसोसिएशन के कैंपस में एक दस्तावेज लेखक की सीट का तंबू उखाड़ दिया तथा बाकी विरोध करने वाले दस्तावेज लेखकों को कैंपस से चले जाने की चेतावनी दे डाली थी।   दस्तावेज लेखक अमित कुमार, आदेश मोतला, मजाहिर अहमद, मोहम्मद इकबाल, मनोज कुमार सैनी, राहुल, रविकांत आदि ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चतरपाल सिंह व महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय को खेद प्रकट करते हुए पत्र लिखकर भेजा। खेद पत्र पढ़ने के बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ। महासचिव नवीन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दस्तावेज लेखकों ने शुक्रवार की घटना में अपना खेद प्रकट कर लिख दिया है। इसलिए रजिस्ट्री का नवीन तहसील में स्थानांतरित कराने की मांग को लेकर मिलजुल कर लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें