फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी लिंक एक्सप्रेस लेट

Sun, 24 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोहरे में रेल गाड़ियों की रफ्तार धीमी है। रविवार को कई गाड़ियां विलंब से आई। नौचंदी लिंक एक्सप्रेस दोनों तरफ से लेट आई, जिससे मुसाफिरों इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


स्टेशन स्टाफ के अनुसार कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। मेरठ की तरफ से सुबह को नौचंदी लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से आई। शाम के समय सहारनपुर की तरफ से दो घंटे के विलंब से पहुंची। सहारनपुर की तरफ से सुपर गाड़ी डेढ़ घंटे लेट आई।

सहारनपुर की ओर से शालीमार एक घंटा लेट रही। उधर सर्दी के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए डीएम निखिल चंद्र शुक्ला ने सोमवार को कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि सभी परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त स्कूलों और पब्लिक स्कूलों में कक्षा आठ के बच्चों का अवकाश रहेगा, जबकि 26 जनवरी को सभी स्कूल यथावत खुलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें