फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैलेंटरी अवॉर्ड-- लखटकिया सुपारी किलर का किया था सफाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के गांव जौहरा निवासी रोहित उर्फ सांडू मिर्जापुर जेल में बंद था। गत वर्ष दो जुलाई को पेशी से लौटते समय जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर स्थित ढाबे पर सांडू के साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर उसे अभिरक्षा से छुड़ा लिया था। इस शूटआउट में मिर्जापुर पुलिस लाइन के दरोगा दुर्गविजय सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नौ जुलाई को उपचार के दौरान दरोगा की मौत हो गई थी। पुलिस ने रोहित सांडू पर एक लाख का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

16 जुलाई 2019 को ट्रांसपोर्टनगर के पास बिलासपुर मार्ग पर बाइक सवार लखटकिया रोहित उर्फ सांडू व उसके साथी 50 हजारी राकेश यादव निवासी हैदरगंज अयोध्या की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले तत्कालीन एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार व एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में हुई मुठभेड़ में रोहित सांडू व राकेश यादव दोनों मारे गए थे। बदमाशों की फायरिंग में तत्कालीन गांधीनगर चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार (अब भौराकलां थाना प्रभारी) और कांस्टेबल विनीत कपासिया भी गोली लगने से घायल हुए थे। इनके अलावा, एसपी सिटी सतपाल आंतिल और स्वाट टीम प्रभारी एसआई प्रवेश शर्मा भी मुठभेड़ में शामिल थे। वहीं, बिलासपुर मार्ग पर हाईवे से स्कॉर्पियो लूटकर फरार हुए सांडू के दो साथी मिल मंसूरपुर निवासी अमित उर्फ शेरू निवासी गांव जौहरा और रजत उर्फ रविंद्र निवासी हिसार मेरठ के दौराला क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें