फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेई में दो मकानों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेई में दो मकानों से लाखों की चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव रेई में बदमाशों ने दो मकानों से नकदी-जेवर चोरी कर लिए। दो अन्य मकानों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन ग्रामीणों के जागने पर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रेई निवासी प्रवीण त्यागी के मकान में शुक्रवार देर रात बदमाश दीवार फांदकर घुसे और परिजनों के सोने वाले कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी व संदूक से हजारों की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं से बदमाश पड़ोसी देवेंद्र त्यागी के मकान में घुसे और वहां से भी नकदी-जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद बदमाश पास ही स्थित गुरुदत्त के मकान में पहुंचे, जहां आहट होने पर परिजन जाग गए, जिनके शोर मचाने पर बदमाश भाग खडे़ हुए। इसके बाद बदमाशों ने कई अन्य मकानों में भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन तब तक गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। इसके चलते बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें