फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 रुपये बिक रही भिंडी, 60 रुपये टमाटर

विज्ञापन
Ladyfinger selling for Rs 100, tomato for Rs 60 - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बाजार में हरी सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। भिंडी 100 रुपये किलो, करेला, टमाटर, तोरी 60 रुपये और हरी मिर्च 80 रूपये किलो बिक रही है। आम उपभोक्ता का पूरा बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही इस बार नींबू के साथ सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में भिंडी इस समय 100 रुपये किलो बिक रही है। अब से पहले भिंडी के दाम बढ़ते थे, तो 40 रुपये किलो तक पहुंच जाती थी। हरी मिर्च बाजार में 140 रुपये किलो तक बिक गई है। अब कुछ राहत के बाद भी 80 रुपये किलो बिक रही है। टमाटर 60 रुपये किलो मिल पा रहा है। करेला, गोभी, कटहल, शिमला मिर्च 60 रुपये किलो बिक रही है। आम उपभोक्ता जो सब्जी लेने बाजार जा रहा है, उसकी जेब का पूरा बजट बिगड़ गया है। उपभोक्ता राजीव कुमार का कहना है कि पहले बाजार से 200 रुपये में बहुत सी सब्जी आ जाती थी। अब तो दो-तीन सब्जी ही आ पा रही है। आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेता नीरज का कहना है कि उनकी याद में नींबू और भिंडी कभी इतनी महंगी नहीं हुई।
नींबू बिक रहा 240 रुपये किलो
मुजफ्फरनगर। नीबू के दाम आसमान छू रहे हैं। नीबू बाजार में 60 रुपये पाव बिक रहा है। मंडी से लेकर फुटकर तक एक ही रेट दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में लोग नीबू खरीदने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मूल्य प्रति किलो
भिंडी: 100 रुपये
गोभी: 60 रुपये
टमाटर: 60 रुपये
बैंगन: 30 रुपये
हरी मिर्च: 80 रुपये
तोरी: 60 रुपये
अदरक: 80 रुपये
लोकी: 20 रुपये
खीरा: 25 रुपये
कटहल: 50 रुपये
बीनस: 60 रुपये
शिमला मिर्च: 60 रुपये
करेला: 60 रुपये

नगर की सब्जी मंडी में खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें