फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की तैनाती नहीं होने से बढ़ रही परेशानी : चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय में डेढ़ माह से ईओ की तैनाती नहीं है। कार्यालय के कार्य प्रभावित हैं और लोगों को चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि ईओ के नहीं होने से नगर पंचायत कार्यालय के सभी कार्य रुके पड़े हैं। अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
नगर पंचायत ईओ का 30 जुलाई को तबादला हुआ था। कांवड़ यात्रा होने के कारण 14 अगस्त को ईओ रिलीव हो गए। वर्तमान में कुर्सी खाली रहने से संविदाकर्मियों व अन्य कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने से जहां कर्मचारियों के समक्ष दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक खुर्रम अहमद, आस मोहम्मद व मोहम्मद सलमान ने बताया कि अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने नगर पंचायत कार्यालय आए थे लेकिन ईओ के नहीं होने से जन्मप्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। नगर पंचायत कर्मी मेनपाल का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें