फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मजदूरी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 06 Jul 2026 10:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब युवक मजदूरी कर घर लौट रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मजदूरी कर लौटते समय हुआ हादसा
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव जेई निवासी मदन (20) पुत्र चंद्र पाल रविवार सुबह अपनी बाइक से मजदूरी करने मेरठ गया था। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे वह काम खत्म कर गांव लौट रहा था। इसी दौरान भावनपुर गांव के बाहरी छोर पर स्थित ईदगाह के पास विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
विज्ञापन

उपचार के दौरान हुई मौत
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि मदन मजदूरी कर अपनी मां फुलकली और भाई बिल्लू का भरण-पोषण करता था।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी भावनपुर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें