चरथावल में कबड्डी टूर्नामेंट के समापन पर विजेता टीम के साथ अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुल्हेड़ी ने बंतीखेड़ा को एकतरफा मुकाबले में हराया
चरथावल। कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट में राणा क्लब कुल्हेड़ी की टीम का कब्जा हो गया। टीम के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन के चलते एकतरफा मुकाबले में विरोधी बंतीखेड़ा की टीम को करारी शिकस्त दी। विजेता और उपविजेता टीम को कमेटी की और से ट्राफी व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
कस्बे में रोहाना बस स्टैंड पर रेनबो एकेडमी के सामने चल रहे तीन दिवसीय ले पंगा नामक कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हो गया। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राणा क्लब कुल्हेड़ी व बंतीखेडा के बीच खेला गया। राणा क्लब कुल्हेड़ी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में बंतीखेडा को हराकर खिताबी मुकाबला जीता। मुख्य अतिथि भाकियू नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि अभिषेक बंसल ने कहा कि हाल में ग्रामीण अंचल के प्रमुख खेल कबड्डी बड़े बड़े मैदानों पर नजर आना ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए शुभ संकेत है। इस मौके पर दीपक त्यागी, आदेश कुमार, मोहित त्यागी, इसरार मालिक, गोपाल, बॉबी त्यागी, नीटू उस्ताद, जुनैद त्यागी, असलम आदि मौजूद रहे।