संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी पुलिस गांव नूरनगर में हुए तितावी गन्ना समिति के पूर्व संचालक कृष्णपाल हत्याकांड के तीसरे आरोपी को तलाश नहीं कर रही पा रही है। पुलिस की दो टीम आरोपी की तलाश में लगी हैं।
जमीनी विवाद के चलते एक सप्ताह पहले नूरनगर में दो सगे भाइयों पूर्व प्रधान दीपचंद व तितावी गन्ना समिति के संचालक कृष्णपाल पक्ष में गोलीबारी हो गई थी। गोली लगने से कृष्णपाल की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र अंकित ने अपने ताऊ दीपचंद व उसके पुत्र अंशुल और जोनू उर्फ प्रताप के विरुद्ध हत्या व जानलेवा हमला और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने छह दिन पहले मारकपुर बाईपास पर कालूराम की समाधि के पास से दीपचंद व उसके पुत्र अंशुल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक व एक देसी तमंचा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बंदूक का लाइसेंस दीपचंद के नाम है। क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव का कहना है कि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीम लगी हैं।