फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ वार्ड में भर्ती बुजुर्ग कांवड़िया ने किया हंगामा, गद्दे उठाकर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बीमारी के कारण जिला अस्पताल के कांवड़ वार्ड में भर्ती कराए गए एक बुजुर्ग कांवड़िये ने सोमवार सुबह हंगामा कर दिया। वार्ड के बेड पर पड़े गद्दे उठाकर फेंक दिए। काफी देर बाद वार्ड में तैनात व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी तरह उसे काबू में किया।


जिला अस्पताल के कांवड़ वार्ड में रोजाना बीमार व हादसों में घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। रविवार दोपहर में भोपा रोड से लगभग 65 वर्षीय कांवड़िया को एंबुलेंस बीमारी के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था। स्वास्थ्यकर्मियों को बुजुर्ग बेहोशी की हालत में मिले थे। रविवार दोपहर से बुजुर्ग को उपचार दिया जा रहा था। वह अपना नाम व पता भी नहीं बता पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह उन्होंने कांवड़ वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर तैनात महिला व पुरुष कर्मचारी इससे घबरा गए। पुरुष कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ना चाहा तो बुजुर्ग ने वार्ड के बेड पर पड़े गद्दे उठाकर फेंक दिए। इस दौर हंगामा होने पर इमरजेंसी में तैनात स्वास्थ्य कर्मी भी पहुंचे। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को बुजुर्ग को पकड़ा।
इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर उमंग सिंघल ने बताया कि बुजुर्ग को उपचार के लिए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें