फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति सेना का शिवचौक पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर क्रांति सेना ने सोमवार को ककरौली निवासी जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिव चौक पर धरना दिया। शाहनवाज के खिलाफ गोहत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं और गैंगस्टर लगी है। सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ सिटी कुलदीप कुमार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि शाहनवाज के खिलाफ पूर्व में ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है व उसके अन्य क्रियाकलापों की जांच शुरू कर दी गई है, जिसकी मोनिटरिंग स्वयं एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा की जा रही है। अफसरों के इस आश्वासन के बाद प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जांच पूरी न कि गई या दोबारा से आंदोलन होगा। जिला अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश त्यागी, नगर अध्यक्ष लोकेश सैनी, पूनम अग्रवाल ,शरद कपूर, बसंत कश्यप, प्रदीप कोरी, उज्जवल पंडित, बाबूराम कश्यप, अमित कश्यप, रविंद्र सैनी, रविंद्र बिहारी, दीपक धीमान आदि उपस्थित रहे।
रालोद नेता ने एसएसपी को चुनौती दी, शाम को खेद व्यक्त किया
मुजफ्फरनगर। कलेक्ट्रेट में दिए गए संयुक्त विपक्ष के धरने के दौरान अपने संबोधन में रालोद नेता सुधीर भारतीय ने एसएसपी अभिषेक यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि आगामी सरकार भले उनकी विरादरी की आए, एसएसपी का इलाज रखेंगे। मुकदमे से मैं डरने वाला नहीं हूं। रालोद नेता का यह ब्यान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर शाम को ही रालोद नेता सुधीर भारतीय ने अपना वीडियो जारी कर इस पर खेद व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें