फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 का शिकार हुआ डायल-112 मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 का शिकार हुआ डायल-112 मुख्यालय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डायल-112 का लखनऊ मुख्यालय कोविड-19 की चपेट में आ गया है। मंगलवार को मुख्यालय के 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते डायल-112 पर कॉल करने के लिए पुलिस सहायता पाने के लिए पांच मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेेंद्र अग्रवाल ने ट्वीट कर बताया कि डायल-112 के लखनऊ मुख्यालय में काम करने वाले 12 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में मुख्यालय में डायल-112 पर कॉल करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सीधा असर सहारनपुर रेंज के लोगों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें डायल-112 पर कॉल करने के लिए चार से पांच मिनट का इंतजार करना पड़ रहा है। डीआईजी ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक शिकायतकर्ताओं के लिए डायल-112 के अतिरिक्त अन्य व्यवस्था की गई है। परेशानी से बचने के लिए शिकायतकर्ताओं के लिए अब डायल-112 के विकल्प के तौर पर व्हाट्सएप नंबर 7570000100, एसएमएस के लिए 7233000100 के साथ ही ट्विटर, फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट और सरकारी वेबसाइट का विकल्प दिया गया है। इन सभी पर शिकायत कर तत्काल पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें