खतौली कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रीड़ाध्यक्ष डॉ रीना मित्तल एवं सहसंयोजक संदीप कुमार, स्पोर्ट्स कोच के सफल संचालन में खो-खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ नीतू वशिष्ठ प्राचार्या एवं क्रीड़ाध्यक्षा डॉ रीना ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर फीता काटकर किया। जिसमें दो टीम केकेजे ओरेंज एवं केके जे ग्रीन के बीच जबरदस्त फाइनल मुकाबला हुआ।
केकेजे ओरेंज 2 अंकों से विजयी रही। सर्वश्रेष्ठ खिलाडी के रूप में अंकिता बीएससी प्रथम वर्ष को चुना गया। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ ने विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ रीना ने छात्राओं को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आह्वान किया और संदीप कुमार स्पोर्ट्स कोच के कार्य की विशेष सराहना की। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रीना मित्तल ने प्रतियोगिता में उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। संचालन डॉ रीचा जैन ने किया। प्रतियोगिता में जितेन्द्र सिंह, डॉ कमल किशोर, डॉ नीरजा गुप्ता, डॉ सपना जैन, डॉ मनीष कुमार जैन, डॉ नेमचंद जैन, डॉ विपिन कुमार बंसल, दीप्ती जैन शामिल रहे।