फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में अनम प्रथम स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में अनम प्रथम स्थान पर रही
विज्ञापन

खतौली। केके जैन डिग्री कालेज में 70वें संविधान दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ, कार्यक्रम संयोजिका डा. नीरजा गुप्ता, डा. कमल किशोर, डा. नेमचंद जैन ने मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं प्रतिभाग कर संविधान में मूल कर्तव्यों पर अपने विचार प्रकट किए। निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय भाषण कला के विभिन्न पक्षों प्रस्तुतिकरण, शैली, तथ्यात्मक आदि को ध्यान में रखते हुए दिया। प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा राफिया रही। तृतीय स्थान बीकॉम की छात्रा प्रीति गुप्ता एवं बीएससी की छात्रा भानूप्रिया ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार प्रिया जैन, सताक्षी तथा काकुल को दिया गया। निर्णायक मंडल में डा. कमल किशोर, दिव्या शर्मा रहे। संचालन डा. संजीव कुमार ने किया। सह संयोजिका विशु सिंह रही। स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को प्राचार्या डा. नीतू वशिष्ठ ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ावा। कार्यक्रम में डा. नेमचंद जैन, सत्येंद्र कात्यान, डा. रिचा जैन, डा. फरहीन जावेद, मुकुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें