फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसान मजदूर संगठन का तहसील में धरना, 27 को पंचायत का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। किसानों व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। इस दाैरान संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपनी 24 मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया। 27 जून को पंचायत का एलान किया गया। तहसील अध्यक्ष कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह भाग लेंगे।
किसान मजदूर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 11 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे। तहसीलदार कार्यालय के सामने परिसर में टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि किसानों व गरीबों का सभी सरकारी कार्यालय में उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। धरना स्थल पर वक्ताओं ने खेत की बिजली की आपूर्ति लगातार 10 घंटे देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लावारिश गोवंश को गोशाला भेजा जाए। चौगामा नहर में पानी छोड़ा जाए। खतौनी में किसानों के अंश ठीक करवाएं जाएं।
विज्ञापन

चकबंदी को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाए आदि सहित 24 मांगों का ज्ञापन पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी राजकुमार को दिया। इस मौके पर कृष्ण कुमार, अनिल सिंह, ईश्वर सिंह, सतेंद्र कुमार, सुधीर व रविंद्र कुशवाह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर घासीराम ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें