फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: डेंगू से जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य किरण देवी का निधन

विज्ञापन
किरण वर्मा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कॉलेज, नई मंडी की प्रधानाचार्य किरण देवी का सोमवार शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह डेंगू से ग्रस्त थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल रेफर किया गया था। उनके निधन की सूचना से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रवक्ता राखी कौशिक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। करीब 14 वर्षों तक उन्होंने कॉलेज में अपनी सेवाएं दीं। एक अप्रैल 2026 को उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य के रूप में कार्यभार संभाला था।वह मूल रूप से शाहजहांपुर की रहने वाली थीं।
उनकी ससुराल बरेली में है। उनके पति सुदर्शनलाल खंड शिक्षा अधिकारी हैं। हाल ही में उनका स्थानांतरण आगरा हुआ है। परिवार में उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा करण यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में मेडिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा किंशुक कक्षा 12 का छात्र है।
विज्ञापन

उनके पति सुदर्शनलाल ने बताया कि मंगलवार को किरण वर्मा का पार्थिव शरीर वसुंधरा रेजिडेंसी के आवास पर करीब दो घंटे के लिए अंतिम दर्शन हेतु रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थान बरेली ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें