फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 राजा वाल्मीकि हत्याकांड : एसएसपी दफ्तर पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन       

Wed, 26 Apr 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने राजा वाल्मीकि हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसएसपी के नाम ज्ञापन देकर दस दिन का अल्टीमेटम दिया कि यदि हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानू मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ता और वाल्मीकि समाज के लोग मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचे।
विज्ञापन


खतौली के राजा वाल्मीकि की हत्या पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। एसएसपी बबलू कुमार को दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि 20 दिन पूर्व राजा वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इसमें नामजद अभियुक्तों को खतौली पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। नामजद रिपोर्ट होने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर रोष जताया।

चेतावनी दी कि यदि दस दिनों में मुल्जिमों को जेल नहीं भेजा गया तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर नानू मियां, हरेंद्र त्यागी, हाजी इजहार अहमद, बालेंद्र चौधरी, दिलशाद त्यागी, रामरतन सिंह, नरेश नंदन वाल्मीकि, कस्तूर सिंह स्नेही, सतीश सहरावत, रामरतन विश्वकर्मा, मुकेश चौहान, रिहाना बेगम, मुकेश प्रधान, मनोज सोनकर, इरफान अल्वी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


राजा हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से आक्रोश  
खतौली। भाजपा की बैठक में राजा हत्याकांड का अभी तक खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। उधर, भाजपा नगराध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को राजा हत्याकांड का खुलासा कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलने के लिए लखनऊ कूच कर गए।

 इससे पूर्व, होली चौक स्थित श्रीराम मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। सुरेश आर्य ने कहा कि 20 दिन बीत चुके हैं। अभी तक हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझ रही है। मृतक राजा वाल्मीकि के पिता बाबूलाल ने पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को अल्टीमेटम की अवधि समाप्त हो चुकी है। अमित जैन ने कहा एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीएम व एसएसपी से मिलेगा। नरेश पांचाल ने कहा कि कार्यकर्ता बुधवार से कोतवाली में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

सभासद अनुज सहरावत ने कहा कि जाम लगाकर मृतक परिवार को मुआवजा धनराशि और उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग डीएम से करेंगे। इसके बाद नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल एवं महामंत्री सुरेश आर्य समेत कई कार्यकर्ता सीएम से मिलने के लिए लखनऊ कूच कर गए।

बैठक में अश्वनी उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, मदन छाबड़ा, मुकेश चंदेल, सभासद उमेश कुमार, अजय गुप्ता, सुभाष गुप्ता, प्रमोद शर्मा, रवि मेहता, डॉ. योगेश मलिक, शिवम खटीक, सुमित रहेजा, श्याम रहेजा, विवेक रहेजा, सौरन जैन, रामकिशन सैनी, शिवकुमार विश्वकर्मा, विकास कौशिक, मोंटी जैन, डा. आजाद, सुशील विश्वकर्मा, बिजेंद्र सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें