फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में हुई थी खुशनूद की हत्या

विज्ञापन
शाहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हजूरनगर में विवाद में हुई थी खुशनूद की हत्या
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव हजूरनगर में हुई खुशनूद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी जुल्लू को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य हत्यारोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पशु मीट के बंटवारे के विवाद में खुशनूद की हत्या किए जाने की जानकारी दी।
शाहपुर क्षेत्र के गांव हजूरनगर के पूर्व प्रधान इमरान चौधरी का भतीजा खुशनूद (32) 11 फरवरी की शाम खेत पर पानी चलाने गया था। रातभर घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई, तो खुशनूद का शव करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित खेत में मिला, जिसकी गर्दन रेतकर हत्या की गई थी। मृतक के पिता मेहरबान ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि पुलिस जांच में गांव हजूरनगर के ही जुल्लू उर्फ जुल्फिकार और माजिद उर्फ माजिया का नाम हत्या में सामने आया, जो घटना के बाद से ही फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दोनों आरोपी युवकों की मौजूदगी की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार टीम के साथ पहुंचे, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। इस पर घेराबंदी कर जुल्लू उर्फ जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि माजिद फरार हो गया। आरोपी जुल्लू के पास से तमंचा-कारतूस, हत्या में प्रयुक्त छुरी व एक डंडा बरामद किया गया। सीओ विनय गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी जुल्लू ने बताया कि उनकी खुशनूद के साथ जंगल में शिकार कर लाए गए पशु के मीट के बंटवारे को लेकर कहासुनी हो गई थी। दोनों आरोपी खुशनूद से पुरानी रंजिश भी रखते थे, जिसके चलते उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे दूसरे खेत में खींच ले जाकर छूरी से गला काटकर हत्या कर दी। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें