फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड: छात्र की फीस जमा, किताबें दिलाईं और पढ़ाई शुरू, पढ़िए इस मामले में ताजा अपडेट

Thu, 07 Dec 2023 05:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar Slap Case : खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित छात्र का शहर के शारदेन स्कूल में 18 नवंबर को कक्षा दो में प्रवेश करा दिया गया था। अब छात्र की सालाना करीब 59 हजार रुपये फीस भी जमा कराई गई है। 
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र की शिक्षा के लिए बीएसए शुभम शुक्ला ने कॉपी-किताबें और ट्रैक सूट दिलाया। छात्र के पिता को नवंबर माह का स्कूल आने-जाने का परिवहन खर्च भी दिया गया। छात्र का संयुक्त खाता खुलवाने की बात कही। शारदेन स्कूल में छात्र की सालाना करीब 59 हजार रुपये फीस भी जमा कराई गई। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शंमुगा सुंदरम ने भी बीएसए को कॉल कर जानकारी ली।

विज्ञापन


खुब्बापुर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित छात्र का शहर के शारदेन स्कूल में 18 नवंबर को कक्षा दो में प्रवेश करा दिया गया था। जिसके बाद उसे कुछ किताबें और यूनिफाॅर्म भी दिला दी गई थी। इसके बाद अब विद्यालय की ओर से लगातार छात्र के ट्रैक सूट और अन्य कॉपी किताबों की मांग की जा रही थी।

बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने छात्र को कॉपी-किताबें और ट्रैक सूट दिलाया। इसके अलावा नवंबर माह का तय धनराशि के हिसाब से परिवहन खर्च भी दिया। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि नवंबर माह में छात्र आठ दिन स्कूल गया था। इसके हिसाब से छात्र के पिता इरशाद को 1600 रुपये नकद दे दिए गए हैं। उन्हें छात्र का संयुक्त बैंक खाता खुलवाए जाने की बात कही गई है। दिसंबर माह का परिवहन खर्च उनके खाते में डलवा दिया जाएगा।

शारदेन स्कूल को दी पूरे साल की फीस
खुब्बापुर गांव के पीड़ित छात्र की फीस शारदेन स्कूल में जमा करा दी गई है। बीएसए शुभम शुक्ला ने बताया कि भले ही सत्र के बीच में छात्र का प्रवेश हुआ हो, लेकिन विद्यालयों में पूरे साल की फीस जमा कराई गई है। करीब 59 हजार रुपये छात्र की पूरे साल की फीस जमा हुई है। एक माह की फीस 4500 रुपये है।

प्रमुख सचिव ने ली फोन पर जानकारी
खुब्बापुर थप्पड़ के पीड़ित छात्र की किताबें और ट्रैक सूट के साथ परिवहन खर्च दिए जाने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमके शंमुगा सुंदरम ने भी बीएसए से फोन कर जानकारी ली। बुधवार को बीएसए शुभम शुक्ला के पास प्रमुख सचिव का फोन आया, जिन्होंने छात्र को कॉपी-किताबें और ट्रैक सूट दिलाए जाने की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Meerut: पीछे बैठे कपल को देखकर लगी गड़बड़, कैब चालक ने सीधा थाने पहुंचा दी कार, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया था। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर अब एफआईआर दर्ज हो गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी अगली सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में गरजा बुलडोजर: कार्रवाई से मचा हड़कंप, 'ध्वस्तीकरण के बाद फिर किया अवैध निर्माण तो लगेगा गुंडा एक्ट'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें