फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzagffarangar: परीक्षा फीस सात गुना बढ़ाने पर हंगामा, सड़क पर उतरी छात्राएं, जमकर की नारेबाजी

Thu, 07 Dec 2023 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा फीस बढ़ाए जाने के विरोध में ताराचंद वैदिक डिग्री कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर कॉलेज के गेट पर छात्राओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा फीस बढ़ाए जाने के विरोध में ताराचंद वैदिक डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने हंगामा किया। कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर छात्राएं एकत्र हुई और शुल्क घटाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन


गुरुवार को छात्राएं नई मंडी स्थित कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्र हुईं। छात्राओं का कहना था कि पहले परीक्षा का वार्षिक शुल्क एक हजार रुपये लिया जा रहा था, लेकिन अब दो सेमेस्टर की परीक्षा के लिए दो बार सात हजार रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

छात्राओं के अनुसार परीक्षा शुल्क बढ़ाए जाने से  छात्राओं को मुश्किलों  का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं ने प्रदर्शन किया। प्राचार्या संगीता चौधरी का कहना है कि विवि से बात की जा रही है। छात्राओं की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह कॉलेज के स्तर का मामला नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें