फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीटों ने खूब झटके पदक

Tue, 18 Oct 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में तश्तरी फेंक प्रतियोगिता में भाग लेता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में विद्या भारती द्वारा आयोजित चार दिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद समारोह के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में कुश्ती प्रतियोगिता हुई। 
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच हजार मीटर दौड़ में इसी कॉलेज के छात्र अनुज कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया।  एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालिका शिशु वर्ग की ऊंची और लंबी कूद में स्वीटी मोहडियॉ बिजनौर, 400 मीटर दौड़ में नंदिता चौहान अलीगढ़ प्रथम रही। बाल वर्ग की ऊंची कूद में नियोमी चकमा हापुड़, लंबी कूद में चेतना मीना मथुरा, 400 मीटर दौड़ में संध्या धनगर सिकंदराऊ पहले स्थान पर रही। 

किशोर वर्ग की लंबी कूद में पूजा रानी अलीगढ़, जैमर थ्रो में गरिमा चौधरी मथुरा, गोला फेंक और 400 मीटर दौड़ में काजल अलीगढ़, 3000 मीटर दौड़ में नेहा कुमारी मथुरा अव्वल रही। तरुण वर्ग की ऊंची कूद में रूबी अलीगढ़, लंबी कूद में ज्योति राना नानकमत्ता, गोला फेंक में वंदना जसपुर, जैमर थ्रो में सुमन खटीमा, 400 मीटर दौड़ में तान्या बुलंदशहर, 3000 मीटर दौड़ में अनीता मंसूरी ने पहला स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग की ऊंची कूद में अंकुश साहिबाबाद, लंबी कूद और 400 मीटर दौड़ में अजय कुमार जुगुसना, प्रथम रहे।
विज्ञापन

बालक वर्ग की ऊंची कूद में सचिन कुमार विधिपुर, लंबी कूद में अरुण कुमार आगरा, गोला फेंक में अनूप गिहार मझोला, 400 मीटर दौड़ में मानवेंद्र गुर्जर मथुरा ने पहला स्थान पाया। किशोर वर्ग की लंबी कूद  में अभिषेक चौधरी अतरौली, जैमर थ्रो में दिव्यांशु चौधरी मंगूपुरा, गोला फेंक में नवीन चौधरी मुरादनगर, 400 मीटर दौड़ में आकाश पांडेय पूरनपुर, 3000 मीटर दौड़ में गोविंद सिंह लोहाघाट प्रथम स्थान पर रहे।

तरुण वर्ग की लम्बी कूद में प्रतीक जादौन शिकार पुर, गोला फेंक में सौरभ बिष्ट पिथौरागढ़, जैमर थ्रो में  हर्ष मिश्रा मथुरा, 400 मीटर दौड़ में मंजीत सोनी वृंदावन, 5000 मीटर दौड़ में अनुज कुमार मुजफ्फरनगर ने पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीते। विद्या भारती क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, प्रदेश निरीक्षक सोरन सिंह, प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, रामकुमार त्यागी, कुश्ती प्रभारी उमेश कुमार आदि ने विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में 32 किग्रा में साहिल आजमी साहिबाबाद, 35 किग्रा में रजनेश कुमार सिकंदराराऊ, 38 किग्रा में रितिक राघव साहिबाबाद,  41 किग्रा में जितेन्द्र पाल हरिनगर बरेली, 45 किग्रा में चंदन सिंह वृंदावन, 49 किग्रा में सुमित कश्यप सहारनपुर, 55किग्रा में लवली पिलखुआ,  60 किग्रा में भविष्य बरेली ने प्रतिद्वंद्वी को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें