विकास भवन में खड़ी ई-रिक्शा, जिनका मंत्री जी करेंगे वितरण।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में प्रदेश के कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री आजम खां के आगमन की तैयारियों में जिला प्रशासन सोमवार को पूरे दिन जुटा रहा। आजम खान जिला योजना की बैठक में बजट को मंजूरी देंगे। इसी के साथ वह गरीब रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा वितरित करेंगे।
वर्ष 2016-17 की जिला योजना की बैठक में कैबिनेट मंत्री आजम खान भाग लेंगे। प्रभारी मंत्री होने के कारण वही प्रस्तावित बजट का स्वीकृति प्रदान करेंगे। सीडीओ अंकित अग्रवाल ने विकास भवन में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक में प्रत्येक विभाग के प्रस्तावित बजट को तैयार कराया।
उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों की बैठक भी ली। आजम खान जिला योजना की बैठक में भाग लेने के साथ विकास भवन में डेढ़ बजे ई-रिक्शाओं का वितरण करेंगे। डूडा के परियोजना अधिकारी संजय कुमार द्विवेदी ने यह जानकारी दी। ई-रिक्शाओं के वितरण को लेकर ईओ नगर पालिका अजीत सिंह ने बताया कि कुल 120 पात्र रिक्शा चालकों का इसके लिए चयन किया गया था।
योजना के पात्रों की सूची 2014 में बनी थी। जिला प्रशासन ई-रिक्शा वितरित करने के लिए 65 लोगों का इस सूची में से सत्यापन भी करा लिया है। अभी केवल 38 ई-रिक्शा उपलब्ध है, जो ई-रिक्शा यहां आ चुकी है कैबिनेट मंत्री उन्हीं का वितरण करेंगे। बाकी को बाद में मिलेगी।