फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे 

Thu, 15 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खाटू श्याम का गुणगान करते गायक लखवीर सिंह लक्खा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टाउन हाल के मैदान में हुए श्री श्याम वंदना महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने खाटू वाले श्री श्याम बाबा का गुणगान किया। लक्खा ने एक से बढ़ एक भजन सुना कर देर रात तक श्याम प्रेमियों को खाटू श्याम की भक्ति में डुबाए रखा। 
विज्ञापन


श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से मंगलवार रात श्री श्याम वंदना महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। टाउन हाल के मैदान में हुए धार्मिक कार्यक्रम का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि दिल्ली के ज्वैलर्स पदमचंद गुप्ता, कोलकाता के बिजेंद्र कुमार, समाजसेवी अरविंद गोयल ने पूजा अर्चना कर किया। भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा ने मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे, फैन है जी फैन है हम श्याम बाबा के फैन है, आदि भजन सुना कर श्याम प्रेमियों को श्याम  बाबा की भक्ति में डूबा दिया।

श्रद्धालुओं के आग्रह पर लक्खा ने अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो, समेत भगवान शंकर, बालाजी महाराज, दुर्गा मां के भी अनेक सुंदर भजन सुनाए। वंदना महोत्सव में राजू खंडेलवाल, दीप आदित्य और नितिन मित्तल ने भी खाटू नरेश का गुणगान किया। आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में  मनीष अग्रवाल, गौरव मित्तल, विनीत गर्ग, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, नरेश अग्रवाल , विदित गुप्ता, अनुज गर्ग, शुभम गोयल, दीपांशु गर्ग, ईशान गर्ग अनुज गर्ग, आयुष, रिंकू गर्ग, राजीव गर्ग, राजीव बंसल, सुरेंद्र, मोनू आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।                  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें