फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: आज निकलेगी खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति केे तत्वावधान में शनिवार सुबह खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली जाएगी। शिव चौक से शुरू होकर कूकड़ा चौराहे के पास गणपति खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर निशान यात्रा का समापन होगा।
श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का श्री श्याम वंदन फाल्गुन महोत्सव एवं भव्य निशान यात्रा (ध्वज यात्रा) का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार सुबह निकाली जाने वाली निशान यात्रा में हजारों भक्त शामिल होंगे।
विज्ञापन

सोमवार 10 मार्च को नई मंडी कोतवाली के पास श्री राम लीला भवन में श्री श्याम बाबा का फाल्गुन एकादशी उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें बाहर से कलाकार आकर भजन प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान बाबा के भव्य दरबार, भव्य शृंगार के भी दर्शन होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति ने विश्वकर्मा चौक के निकट श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए भूमि क्रय कर ली है। वहां श्री श्याम बाबा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। समिति के अध्यक्ष के अलावा दीपांशु गर्ग, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, राजीव गर्ग व सभी एकादशी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें