Khatauli By Poll : चौधरी जयंत ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में कई गांवों में जनसंपर्क किया।
Khatauli By Poll : रालोद अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की जड़े गांव में है। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तो पार्टी भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
जयंत ने कहा कि भाजपा को लोगों ने खूब वोट दिया है, अब उनसे रिपोर्ट कार्ड मांगने का समय है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को जनता के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। अब समय आ गया है कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंको।
जयंत ने कहा कि भाजपा ने गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया है। पिछले छह साल में खतौली का कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने का कार्य करती है। रालोद अध्यक्ष ने गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया के समर्थन में कई गांवों में जनसंपर्क किया।