खतौली उपचुनाव: गठबंधन और भाजपा के प्रत्याशी।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जनपद में खतौली विधानसभा के उप चुनाव में नामांकन पत्र में दी गई जानकारियों को लेकर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के नेता आमने-सामने आते हुए दिख रहे हैं। वहीं प्रशासन ने सुनवाई के बाद आपत्तियां खारिज कर दीं। अब दोनों ही चुनाव लड़ेंगे।
अधिवक्ता शिवराज त्यागी ने गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक मदन भैया की ओर से दिए गए शपथ पत्र पर सवाल उठाए थे, जिस पर चुनाव अधिकारी एसडीएम खतौली जीत सिंह राय ने सुनवाई की। प्रशासन ने दोनों पक्षों की सुनवाई कर फैसला सुनाया। प्रशासन ने सुनवाई के बाद आपत्तियां खारिज कर दीं हैं। अब दोनों ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं सुनवाई के दौरान गठबंधन की ओर से सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी मौजूद रहे।
उधर, फैसले से पहले रालोद कार्यकर्ता सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यह भी चर्चा चली थी कि गठबंधन भी भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन पर आपत्ति दाखिल करेगा, लेकिन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने इससे इंकार किया है।
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी का नामांकन सही है, जबकि भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में ही खामी है। प्रशासन और चुनाव अधिकारी पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें कानून और चुनावी व्यवस्था पर पूरा भरोसा था।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा