जानसठ। कस्बे में संत शिरोमणि रविदास सत्संग में कथावचक आनंद श्रेष्ठ ने कहा कि माता-पिता की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य व धर्म है, इसके लिए बिना मानव जन्म सफल नहीं हो सकता। माता पिता की सेवा ही हमें ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में संत शिरोमणि रविदास सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें कथावाचक आनंद श्रेष्ठ ने कहा कि बिना गुरु के मनुष्य को मुक्ति नहीं मिल सकती। उन्होंने कहा करोड़ों जन्मों के पश्चात जब यह मानव शरीर मिलता हैं। परमात्मा के दर्शन करने के लिए हमें अच्छे कर्म करने चाहिए। इस दौरान पंकज, प्रभात, रोहित, मनीष, विक्की कुमार, सोनू, पवन, संदीप कुमार, योगेंद्र नाहरिया, पवन कुमार, मनीष, हितेश, सोमपाल, कल्लू आदि मौजूद रहे।