खतौली। नेशनल हाईवे पर एक रेस्टोरेंट पर शनिवार सुबह खड़ी कार में मेरठ की ओर से तेजी से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार पलट गई। हादसे में चालक आशीष घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के चालक को हिरासत में ले लिया। जबकि घायल दूसरी कार के चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों कार चालकों के बीच समझौते के भी प्रयास जारी हैं।