फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशवपुरी में पानी की टंकी में खून आया

Fri, 18 May 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
केशवपुरी में दूषित पानी दिखाते नागरिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केशवपुरी में पानी की टंकी में खून और मांस के चिथड़े देखकर लोग सहम गए। पड़ोसियों ने एक दूसरे को बताया तो सभी ने अपनी टंकी खोलकर देखी। चार परिवारों की टंकियों में मांस के चिथड़े निकले, खून का असर मोहल्ले की समस्त टंकियों में देखा गया। सूचना मिलते ही ईओ विकास सेन जल निगम अभियंता के साथ मौके पर पहुंचे। पानी चेक कराने के साथ ही सेंपल भी भरे गये।  
विज्ञापन


शहर के केशवपुरी में रविदास मंदिर के आस-पास के इलाके में बृहस्पतिवार की शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब लोगों के घरों में नलों से पानी में खून नजर आया। लोगों ने एक-दूसरे से पानी के बारे में पूछा तो खून का असर सभी घरों में मिला। चार परिवारों हरवीर, सुनील, अमीचंद और पीका के घरों में खून के साथ छोटे-छोटे मांस के लोथड़े भी आए।

लोगों ने खून आने की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला नगर पालिका का बताया। इस बीच क्षेत्रीय सभासद नरेश गुप्ता और पवन कुमार भी मौके पर पहुंच गए। टंकी में खून जिसने भी देखा हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन


सभासदों ने मौके से ही ईओ विकास सेन को फोन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ईओ विकास सेन जलकल अभियंता सुशील सिंघल के साथ मौके पर पहुंच गए। ईओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी कि आखिर खून और लोथडे पेयजल में पहुंचे कैसे।

पालिका की टीम ने दूषित पानी के सेंपल भी लिए। पीने के पानी में खून आने की घटना से आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में रविदास मंदिर पर एकत्र हो गए। देर रात तक लोग इस बात को लेकर हैरान थे कि आखिरकार पीने के पानी में खून कैसे आ गए।  

पानी पीने और भोजन के लिए टैंकर भेजा 
मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी और भोजन के लिए पानी मुहैया कराने के लिए रात्रि में ही पालिका ने पीने के पानी का टैंकर भिजवाया। लोगों ने कतार में लगकर टैंक से पानी लिया।  

जनता की शिकायत सही है: ईओ 
मुजफ्फरनगर। ईओ विकास सेन का कहना है कि केशवपुरी में टंकी में गंदा पानी आने की शिकायत सही है। लोगों के घरों में जो गंदा पानी निकला, लोगों ने उसे दिखाया है। एक घंटा वह स्वयं मौके पर रहे। अब पानी साफ आ रहा है।

गंदा पानी कैसे आया यह चिंता का विषय है। आस-पास में कोई नया कनेक्शन तो नहीं हुआ है और कनेक्शन करते समय कोई जानवर न गिर गया हो ऐसा हो सकता है। लीकेज में भी कुछ गिरने से ऐसा हो जाता है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें