फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग बिना शब्द में शक्ति का संचार नहीं होता : केशवानंद महाराज

विज्ञापन
शुकतीर्थ श्री सच्चा निवास आश्रम के बंसतोत्सव कार्यक्रम में बोलते स्वामी परमेश्वर ब्रहमचारी मह? - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
त्याग बिना शब्द में शक्ति का संचार नहीं होता : केशवानंद महाराज
विज्ञापन

मोरना। श्री सच्चा निवास आश्रम में आयोजित 11वें वसंतोत्सव वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि त्याग बिना शब्द में शक्ति का संचार नहीं होता, संत जो बोलते हैं वह अपना अनुभव आप लोगों के बीच बांटते हैं। अनुभव से दिव्य शक्ति आती है। मातृ शुद्धि, अन्न शुद्धि, आत्मा शुद्धि, वंश शुद्धि, पितृ शुद्धि, जिनकी ये पांच शुद्धियां परिपूर्ण हों वे ही उत्तम श्रोता और भक्त होने के हकदार बनते हैं।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित श्री सच्चा निवास आश्रम कार्यक्रम में स्वामी परमेश्वर ब्रहमचारी ने कहा कि परमात्मा को जानने लिए मनुष्य को प्रयास करते रहना चाहिए। भक्ति मार्ग, योग मार्ग, ज्ञान मार्ग के द्वारा परमपिता परमेश्वर को पाया जा सकता है। भगवान की भक्ति में अहंकार नहीं होता, संपूर्ण भक्ति होती है। भक्ति के लिए दो मार्ग ज्ञान और वैराग्य। इसलिए भक्ति के मार्ग को चुनकर मानव अपना कल्याण करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भजनानंद महाराज ने की और संचालन अजय कृष्ण शास्त्री ने किया। इस मौके पर स्वामी गीतानंद गिरी महाराज, स्वामी लोकपाल ब्रह्मचारी महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज आदि ने अपने विचार रखे। इससे पूर्व अखंड पुकार, यज्ञ, गुरु महाराज का वशिष्ठ पूजन मंत्रोच्चारण के बीच कर सत्संग किया गया। सोनू, विकास, सतेंद्र, गौरव आदि श्रद्धालुगण सेवा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें