फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु अपने भक्तों को दुख नहीं देख सकते : सुखलाल

विज्ञापन
खतौली में रेलवे रोड पर आयोजित कथा का वर्णन करते कथा व्यास। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
खतौली। कथा व्यास सुखलाल महाराज ने कहा कि प्रभु इतने दीनदयाल हैं कि वे अपने किसी भी भक्त को दुखी नहीं देख सकते। प्रभु खुद से भी ज्यादा भक्तों की सुनते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन संत लक्ष्मी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके रेलवे रोड स्थित निवास पर राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा तीन दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास ने भगवान के भक्तों की लीला का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। कहा कि भगवान की लीला अपरंपार हैं पर भक्तों के आगे प्रभु स्वयं बंधे रहते हैं। किसी भी भक्त का दुख प्रभु सहन नहीं कर सकते। भगवान और भक्त के रिश्ते को केवल भगवान और भक्त ही समझ सकते हैं। कथा के दौरान भगवान राधा कृष्ण के भजनों को सुनकर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान अशोक कुमार शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, भुवन लता शर्मा, यश बाला शर्मा, इंदु बाला शर्मा, शांति देवी शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें