फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा की छात्राओं ने बाजी मारी

विज्ञापन
बीआरसी भोपा में हुए कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कस्तूरबा की छात्राओं ने बाजी मारी
विज्ञापन

भोपा। शनिवार को भोपा बीआरसी पर राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में शामिल रहीं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राएं राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 26 नवंबर को जिले में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पिछले एक सप्ताह से मोरना विकास खंड क्षेत्र के सभी जूनियर हाईस्कूल में किया जा रहा था। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 की छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा था। कस्तूरबा विद्यालय में भी आयोजन किया गया। समस्त स्कूलों में तीनों कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ब्लॉक के लगभग 117 छात्र-छात्राओं ने शनिवार को भोपा बीआरसी पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। तीनों प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी। निबंध प्रतियोगिता में निहारिका, चित्रकला में सलोनी व क्विज प्रतियोगिता में रौनक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की वार्डन सीमा चौधरी ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। इसी के साथ ही भोपा बेहड़ा थ्र, ककराला, कैंडी, बिहारगढ़, कसमपुरा, शुक्रतारी, मलपुरा आदि स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी बेहतर प्रदर्शन कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं 26 नवंबर को जिले पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। दूसरी ओर, एसडीएम जानसठ अनुज मलिक ने भोपा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं से प्रश्न पूछे, जिनमें बालिकाओं ने बेहतर तरीके से उत्तर दिया। एसडीएम द्वारा विद्यालय स्टाफ को कुछ दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही छात्राओं का मनोबल भी बढ़ाया।

भोपा बीआरसी में हुए कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें