फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कश्यप समाज का चौथे दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फोटो समाचार
बुढ़ाना। कश्यप समाज की धर्मशाला बनाने के लिए जमीन की मांग को लेकर चौथे दिन भी लोगों का धरना जारी रहा। धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने जमीन जल्द उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक जमीन नहीं मिलेगी, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

अलीपुर अटेरना गांव के कश्यप समाज के करीब एक दर्जन ग्रामीण शनिवार को चौथे दिन भी तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे रहे। कश्यप समाज के लोगों ने बताया कि समाज के लोग गांव में अपनी धर्मशाला का निर्माण करना चाहते हैं। प्रशासन उपयुक्त स्थान पर उन्हें जमीन उपलब्ध नहीं करा रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी अरुण कुमार धरना स्थल पर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जल्द ही जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक जमीन उपलब्ध नहीं होगी, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर प्रमोद कश्यप, पाल कश्यप, श्याम कश्यप, मुल्क सिंह, सीताराम कश्यप, बिरजू, सुरेश, धीरज, मोहन लाल व सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें