मुजफ्फरनगर। ज्योतिष संस्थान विष्णुलोक के संचालक पंडित विनय शर्मा ने बताया कि कार्तिक अमावस्या 20 अक्तूबर को है। दुकान या व्यापार स्थल में पूजन के लिए दोपहर 02:13 से 03:44 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। घर पर दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त शाम को 06:51 से रात 08:48 तक रहेगा। 22 अक्तूबर को गोर्वधन पूजा और 23 अक्तूबर को भैया दूजा का त्योहार मनाया जाएगा
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि दिवाली लक्ष्मी पूजन का पर्व 20 अक्टूबर मनाया जाएगा। इस दिन अमावस्या तिथि 03:44 से प्रारंभ हो जाएगी और संपूर्ण रात्रि रहेगी। फैक्ट्री, दुकान में पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 बजे से रात 8:18 बजे के बीच का प्रदोष काल है। इसमें शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक का समय महा-शुभ माना जाता है। इसके अतिरिक्त, रात 11:41 बजे से रात 12:31 बजे तक निशीथ काल मुहूर्त और देर रात 1:38 बजे से 3:56 बजे तक सिंह लग्न मुहूर्त भी रहेगा।