राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा की ओर से शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और उमेश मलिक प्रत्याशी के प्रस्तावक होंगे। पार्टी ने प्रस्तावकों की सूची में दोनों विधायकों का नाम फाइनल कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के राज्यपाल और कानपुर जिले के मूल निवासी रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कोविंद के नामांकन में प्रस्तावक के लिए जिन विधायकों की सूची तैयार की गई है, उनमें जिले के दो विधायक नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक का नाम शामिल किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव में प्रस्तावक में नाम आने से विधायक और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। नामांकन के दौरान ये दोनों विधायक भी मौजूद रहेंगे। जिले में बीजेपी के छह विधायक हैं और दो विधायकों को यह जिम्मेदारी मिली है।